शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

पर्वत पटिया।

शपथ ग्रहण समारोह

पर्वत पटिया। तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन बैद एवं उनकी नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि के अनुसार सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई, जिसके पश्चात बहनों द्वारा प्रेरणा गीत के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष रंजना कोठारी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष सुमन बैद और उनकी टीम को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा देव, गुरु और धर्म की साक्षी में सुमन बैद को शपथ दिलाई। इसके पश्चात अध्यक्ष सुमन बैद ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जैन संस्कारक पवन बुच्चा ने मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक संस्कार सम्पन्न कराया। महासभा कार्यकारिणी सदस्य, पर्वत पाटिया सभा मंत्री प्रदीप जैन, तेयुप उपाध्यक्ष भरत जैन और रंजना बोकड़िया ने अपने विचार व्यक्त किए। वर्तमान अध्यक्ष रंजना कोठरी ने नव मनोनीत अध्यक्ष को दायित्व हस्तांतरण किया। मंत्री मधु झाबक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष कुसुम बोथरा द्वारा किया गया।