
संस्थाएं
शपथ ग्रहण समारोह
हैदराबाद। साध्वी डॉ. गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद का शपथ ग्रहण समारोह जैन तेरापंथ भवन, डी. वी. कॉलोनी में श्रद्धा, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में जैन संस्कार विधि से सम्पन्न हुआ। संस्कारक ललित लूनिया एवं जिनेंद्र बैद ने जैन संस्कार विधि से कार्यक्रम सम्पादित करवाया। पूर्व अध्यक्ष निर्मल दूगड़ ने कार्यक्रम की सराहना की और संस्कारकों का आभार व्यक्त किया। मंगलाचरण से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। भिक्षु प्रज्ञा मंडली ने विजय गीत प्रस्तुत किया और सभा अध्यक्ष सुशील संचेती ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। पूर्व अध्यक्ष विमल पुगलिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गोलछा को शपथ दिलाई।राहुल गोलछा ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष सभी को मिलकर नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं। साध्वीश्री के चातुर्मास में नित नए कार्यक्रम कर इसे सफल बनाना है। गुरुदेव के आशीर्वाद और समाज के सहयोग से तेयुप हैदराबाद को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने 'एकता में शक्ति है' का संदेश देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। राहुल गोलछा ने उपाध्यक्ष पीयूष बरडिया, ललित लूनिया, मंत्री नीरज सुराणा, सहमंत्री मनीष बुच्चा, जिनेंद्र सेठिया, कोषाध्यक्ष नवीन सुराणा, संगठन मंत्री चेतन मरलेचा एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। किशोर मंडल प्रभारी अरिहंत गुजराणी, सह प्रभारी प्रतीक बंबोली, संयोजक जय पिंचा, सह संयोजक रुद्र बैद, रौनक महर, हिमांशु दूगड़ और दिव्यांश बोथरा ने भी शपथ ली। समारोह में साध्वी श्री ने कहा कि सभी युवा कार्यकर्ता संघ और संघपति के प्रति समर्पित रहें। उन्होंने राहुल गोलछा को ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए प्रेरणा दी। साध्वी मेरूप्रभा जी और साध्वी दक्षप्रभा जी ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी मयंकप्रभा जी ने युवाओं को जोश और उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। तेयुप के पूर्व अध्यक्षों, अभातेयुप सदस्य मनीष पटवारी और समाज के गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन लूनिया ने किया। मंत्री नीरज सुराणा ने तेयुप द्वारा संचालित आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल्स, आचार्य महाश्रमण क्लिनिक और तेरापंथ होम्यो क्लिनिक की जानकारी दी और आभार व्यक्त किया।