शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

जसोल।

शपथ ग्रहण समारोह

जसोल। साध्वी रतिप्रभाजी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल, जसोल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई, तत्पश्चात भिक्षु अष्टकम से मंगलाचरण किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष कंचनदेवी ढेलडिया ने नवगठित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए नव-निर्वाचित अध्यक्ष ममता मेहता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अध्यक्ष ममता मेहता ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नव कार्यकारिणी में संरक्षिका संतोष डोसी, अध्यक्ष ममता मेहता, मंत्री जयश्री सालेचा, उपाध्यक्ष (प्रथम) रक्षा सालेचा, उपाध्यक्ष (द्वितीय) हेमलता बागमार, सहमंत्री (प्रथम) मीना गोलेछा, सहमंत्री (द्वितीय) संगीता बुरड़, कोषाध्यक्ष जयश्री भंसाली, प्रचार-प्रसार मंत्री डिंपल सालेचा तथा संगठन मंत्री मीना भंसाली को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जसोल तेरापंथ कन्या मंडल की संयोजिका के रूप में अंजली चौपड़ा, सह-संयोजिका हर्षिता बुरड़ एवं कन्या मंडल प्रभारी सुमन कोठारी को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रक्षा सालेचा ने किया।