शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

पूर्वांचल-कोलकाता।

शपथ ग्रहण समारोह

पूर्वांचल-कोलकाता। तेयुप पूर्वांचल कोलकाता के सत्र 2025-26 के नव मनोनीत अध्यक्ष राजीव बोथरा एवं पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह साल्ट लेक, कोलकाता में मुनि जिनेश कुमारजी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री के मुखारविंद से नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ। तत्पश्चात कोलकाता की 6 परिषदों – तेरापंथ युवक परिषद पूर्वांचल कोलकाता, साउथ कोलकाता, उत्तर कोलकाता, टॉलीगंज, साउथ हावड़ा, लिलुआ, सैंथिया एवं हिंदमोटर – के निवर्तमान अध्यक्षों और नव मनोनीत अध्यक्षों द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरचंद बैद द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया गया और सभी नव मनोनीत अध्यक्षों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उसके बाद उनकी कार्यकारिणी टीम का सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण हुआ। सभी परिषदों के अध्यक्षों ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों के नामों की जानकारी दी। तेयुप पूर्वांचल कोलकाता के अध्यक्ष राजीव बोथरा ने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की – उपाध्यक्ष-1 – धनपत बरडिया, उपाध्यक्ष-2 – आशीष लिंगा, मंत्री – सिद्धार्थ दूधेडिया, सहमंत्री-1– लोकेश दुगड़, सहमंत्री-2 – नैतिक भादानी, कोषाध्यक्ष – रितेश बैद, संगठन मंत्री – मनोज श्यामसुखा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सफल संचालन अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरचंद बैद द्वारा किया गया।