
संस्थाएं
आगम मंथन प्रतियोगिता प्रमाण पत्र वितरण समारोह
नोखा। समण संस्कृति संकाय लाडनूं द्वारा आयोजित आगम मंथन प्रतियोगिता 2024 का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम 'शासन गौरव' साध्वी राजमती जी के सान्निध्य में रखा गया। इस अवसर पर साध्वीश्री ने कहा कि भगवान महावीर की वाणी आगम में है। उसका ज्ञान, अध्ययन करना जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इससे जीवन जीने की कला सीखी जा सकती है। आगम मंथन प्रभारी इदरचंद बैद 'कवि' ने संचालन करते हुए कहा कि नोखा में आगम के प्रति अच्छी अभिरुचि है। प्रति वर्ष इसमें स्थान प्राप्त करते है। इस बार 20 प्रमाण पत्र वितरण किए गए। सभा अध्यक्ष शुभकरण चोरड़िया, मंत्री मनोज घीया, प्रायोजक घेवरचन्द भंवरलाल बैद ने पुरस्कार वितरण किया। राज कुमारी मरोठी, सुमन टांटीया ने तीन-तीन प्रमाण पत्र प्राप्त कर नोखा का गौरव बढ़ाया।