
संस्थाएं
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने देशभर में किया एक साथ नेत्र जांच शिविर 'मिशन दृष्टि' का आयोजन
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा मिशन दृष्टि के अंतर्गत उत्तर कर्नाटक शाखा ने शांति निकेतन अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हुबली में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। इस कैंप में 223 बच्चों की आंखों की जांच की गई। शिविर में मुनि विनीत कुमार जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुनि विनीत कुमार जी द्वारा नवकार मंत्र के मंगलाचरण से हुई। अध्यक्षता तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम उत्तर कर्नाटक के आई.पी.पी. विनोद वेदमूथा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शांति निकेतन अंग्रेजी माध्यम स्कूल के चेयरमैन भंवरलाल जैन तथा प्राध्यापक डॉ. कैथरीन और डॉ. सौरभ ने मंच की शोभा बढ़ाई। तेरापंथ सभा हुबली अध्यक्ष पारसमल भंसाली, तेरापंथ युवक परिषद हुबली अध्यक्ष हेमंत चोपड़ा, अणुव्रत समिति हुबली अध्यक्ष महेंद्र पालगोता, विशेष आमंत्रित उत्तर कर्नाटक आंचलिक तेरापंथ सभा मंत्री रमेश चोपड़ा, अणुव्रत विश्व भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य केसरीचंद गोलछा, महिला मंडल सदस्य, एवं TPF सदस्य विशाल कटारिया (कन्वेनर आई कैंप), विशाल बोहरा, मनील वेदमूथा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन कोमल कटारिया ने किया।