शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

जोधपुर

शपथ ग्रहण समारोह

जोधपुर । तेरापंथ युवक परिषद जोधपुर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सरदारपुरा स्थित तातेड गेस्ट हाउस में 'शासनश्री' साध्वी सत्यवतीजी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी शशिप्रज्ञाजी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ, जिसके पश्चात परिषद सदस्यों ने सामूहिक विजय गीत प्रस्तुत किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन परामर्शक सुरेन्द्र कुचेरिया ने किया। जैन संस्कारक गौरव बरमेचा एवं अभिषेक सुराणा द्वारा जैन मंत्रोच्चार के साथ शपथ विधि सम्पादित की गयी। नव-निर्वाचित अध्यक्ष अंकित चौधरी को परामर्शक राहुल सिंघवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष अंकित चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की तथा विनोद सिंघवी ने समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राकेश सेठिया और दिलीप सुराणा, मंत्री अभिषेक सुराणा, सहमंत्री मुदित तातेड एवं अमित बोहरा, कोषाध्यक्ष प्रतीक भंडारी तथा संगठन मंत्री आदर्श राज जैन रहे। सभाध्यक्ष मूलचंद तातेड, सुरेश जीरावला और महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति सेठिया ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। साध्वी सत्यवतीजी ने अपने उद्बोधन में नई कार्यकारिणी को सेवा, संस्कार, संगठन के विस्तार और गुरु-निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष मितेश जैन ने किया।