पैंसठिया छंद अनुष्ठान

संस्थाएं

लूणकरणसर।

पैंसठिया छंद अनुष्ठान

तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी ललितकला जी के सान्निध्य में पैंसठिया छंद अनुष्ठान का आयोजन किया गया। साध्वी ललितकला जी ने नवकार मंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात साध्वी योगप्रभा जी ने पैंसठिया छंद अनुष्ठान के बारे में उपस्थित श्रावक-श्राविका समाज को महत्वपूर्ण जानकारी देने के बाद छंद का उच्चारण करवाया। साध्वी ललितकला जी ने बताया कि इस छंद के नियमित रूप से जाप करने की प्रेरणा दी। अनुष्ठान में 21 जोड़े उपस्थित थे तथा तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद के पदाधिकारी और समस्त श्रावक-श्राविका समाज ने भाग लिया।