
संस्थाएं
‘कर्मों की मार यमराज के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन
साध्वी सिद्धप्रभा जी के सान्निध्य में 'कर्मों की मार यमराज के द्वार' कार्यक्रम तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र और मंगलाचरण के साथ साध्वीश्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साध्वी वृंद द्वारा सुमधुर गीत के माध्यम से कर्मों पर आधारित गीतिका का संगान किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी आच्छा ने स्वागत भाषण दिया। उसके बाद मंडल की बहनों द्वारा नाटिका 'कर्मों की मार यमराज के द्वार' प्रस्तुत की गई। इस नाटिका के माध्यम से आठ कर्मों के विषय में जानकारी दी गई। साध्वीश्री ने भी कर्म के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। तत्पश्चात् अखिल भारतीय किशोर मंडल सह प्रभारी वैभव नाहटा ने अपने विचार व्यक्त किए, जिनका महिला मंडल द्वारा सम्मान किया गया। नाटिका में भाग लेने वाली सभी महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशी गुगलिया द्वारा किया गया।