मेधावी सम्मान समारोह

संस्थाएं

मेधावी सम्मान समारोह

उदयपुर
टीपीएफ द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन साध्वी सुदर्शना जी, साध्वी पुनीतयशा जी, साध्वी लक्षितप्रभा जी, साध्वी प्रगतिप्रभा जी व साध्वी प्रणतिप्रभा जी के सान्‍निध्य में महाश्रमण सभागार, महाप्रज्ञ विहार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई। कुणाल, अनिता गांधी द्वारा टीपीएफ गीत की प्रस्तुति दी गई। टीपीएफ, उदयपुर अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने स्वागत उद्बोधन द्वारा टीपीएफ द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया व प्रतिभा सम्मानित बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। महिला मंडल अध्यक्ष सीमा पोरवाल ने उपस्थित बच्चों को शिक्षा के साथ धर्म को अपनाने का आह्वान किया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष आलोक पगारिया ने आज के समय में टीपीएफ के गठन व इसके योगदान को सराहा। साध्वी सुदर्शना जी ने शिक्षा बने समाधान में बताया कि शिक्षा व अध्यात्म के मिलन द्वारा समाज में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया जा सकता है। साध्वी प्रगतिप्रभा जी अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रेरित किया एवं शांत मन की महत्ता बताई। सहवर्ती साध्वीवृंद ने गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में 48 छात्र-छात्राओं को सूर्यप्रकाश मेहता, सभा मंत्री विनोद कच्छारा, निर्मला कुणावत, आदि अनेक सदस्यगण द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय ट्रस्टी चंद्रेश बाफना द्वारा टीपीएफ की विभिन्‍न शिक्षा परियोजनाओं के बारे में बताया तथा आभार व्यक्‍त किया।
कार्यक्रम का संचालन अनुश्री जैन, भव्यश्री जैन व कार्यक्रम संयोजक ममता बोहरा द्वारा किया गया। रोनक कोठारी, प्रनवी व यथार्थ द्वारा व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया।