
संस्थाएं
मंडल ने प्राप्त किया राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान
तेरापंथ कन्या मंडल विजयनगर की कन्याएं युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में अहमदाबाद में आयोजित कन्या मंडल के 21वें राष्ट्रीय अधिवेशन 'आस्था' में सहभागिता दर्ज कर पुनः विजयनगर पहुंची। साध्वी संयमलता जी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में कन्या मंडल की पूर्व संयोजिका ध्वनि गन्ना ने बताया कि तेरापंथ कन्या मंडल विजयनगर को नगर स्तर पर संपूर्ण भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जो हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। मंडल को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में सह संयोजिका प्रियल बाबेल एवं प्रभारी मोनिका गांधी का अथक श्रम एवं सहयोग रहा। इसके साथ ही ध्वनि गन्ना ने समय-समय पर प्राप्त होने वाले सहयोग के लिए महिला मंडल का आभार ज्ञापित किया। निवर्तमान अध्यक्षा मंजू गादिया ने कन्या मंडल को बधाई देते हुए कहा कि हमारी कन्याएं हमेशा ऊंची उड़ान भरने के लिए तत्पर रहती हैं। साध्वीश्री ने भी कन्या मंडल के प्रति अपनी मंगल भावनाएं व्यक्त करते हुए उत्तरोत्तर विकास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महिला मंडल एबीटीएमएम की पूर्व महामंत्री एवं आंध्र तेलंगाना प्रभारी वीणा बैद, अध्यक्षा महिमा पटावरी एवं उनकी टीम तथा कन्या मंडल संयोजिका खुशी मांडोत एवं प्रभारी खुशी कोठारी की उपस्थिति रही।