आओं नींद को अपनी ताकत बनाएं’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

मैसूरु।

आओं नींद को अपनी ताकत बनाएं’ कार्यशाला का आयोजन

मैसूरु। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रेक्षा प्रवाह – शक्ति एवं शांति की ओर के अंतर्गत 'आओ नींद को अपनी ताकत बनाएं' कार्यशाला मैसूर में विराजित साध्वी सिद्धप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित की गई। साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र का उच्चारण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। महिला मंडल कार्यकारिणी बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का सुमधुर संगान कर मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल के अध्यक्ष विजय लक्ष्मी आच्छा ने सभी का स्वागत किया। साध्वीश्री ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने में नींद एक महत्वपूर्ण तत्व है। संतुलित नींद साधना और स्वास्थ्य दोनों के लिए हितकारी है। साध्वीश्री ने बताया कि जो पुरुषार्थ करते हैं उन्हें अच्छी नींद आती है।