
संस्थाएं
‘आध्यात्मिक बिग बॉस’ प्रतियोगिता सम्पन्न
श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में किशोर मंडल द्वारा आयोजित 'आध्यात्मिक बिग बॉस प्रतियोगिता' का साध्वी संगीतश्री जी और साध्वी डॉ. परमप्रभाजी के सान्निध्य में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों, किशोरों, कन्याओं, युवाओं, महिलाओं और समाजजनों में आध्यात्मिकता के प्रति रुचि जगाना एवं ज्ञान-वृद्धि करना था। लगभग 4 घंटे तक चली इस अनोखी प्रतियोगिता का सफर कई चरणों में हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी बुद्धि, तर्कशक्ति और जैन संस्कृति के ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। समापन सत्र में विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति आदि संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष रजत सिंघी, किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया तथा सहसंयोजक विशाल बोथरा एवं तनीश छाजेड़ ने किया। कार्यक्रम का आर्थिक सहयोग स्व. नौरतमल जी बरडिया की पुण्य स्मृति में सरोज देवी बरडिया, ब्लू जोन बैग्स, जयपुर द्वारा किया गया।