प्रेक्षा प्रवाह कार्यशाला आयोजित

संस्थाएं

चेंबूर, मुंबई।

प्रेक्षा प्रवाह कार्यशाला आयोजित

चेंबूर, मुंबई। अभातेममं के निर्देशन में, जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर द्वारा प्रेक्षा प्रवाह कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया, तत्पश्चात सर्वोदय एरिया की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। संचालन लीना सिंघवी एवं रिंकल पटावरी ने किया, जबकि मंत्री पायल मांडोत ने उपस्थित सभी का स्वागत किया। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण था ‘Secret Behind Your Sleep’, जिस पर डॉ. मित्तल बापना द्वारा तैयार की गई PPT रीना धाकड़ ने प्रस्तुत की। गांधी मैदान क्षेत्र की बहनों ने खान-पान और नींद के महत्व पर सुंदर प्रस्तुति दी। इसके बाद मीना साभद्रा एवं उषा कच्छारा ने मन को शांति और एकाग्रता प्रदान करने वाला प्रेक्षाध्यान कार्यकम संचालित किया। कार्यक्रम में क्रांति सुराणा, कांता बडाला और कल्पना परमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में वीणा कोठारी ने आभार व्यक्त किया। कुल 55 महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यशाला में कन्या मंडल की कन्याओं के साथ प्रभारी टीना हिरन और सह प्रभारी सपना पटावरी भी उपस्थित रही।