
संस्थाएं
शपथ ग्रहण समारोह
मध्य दिल्ली। शास्त्री नगर क्षेत्र में स्थित तेरापंथ भवन के प्रांगण में मध्य दिल्ली महिला मंडल की नवमनोनीत अध्यक्ष कनक चौपड़ा और उनकी नवगठित टीम का सत्र 2025-2027 हेतु शपथ ग्रहण समारोह उल्लासपूर्ण रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत से हुआ। तेयुप द्वारा संचालित जैन संस्कार विधि के प्रभारी विशाल सुराना, संस्कारक अशोक सेठिया एवं प्रवीण गोलछा ने शपथ ग्रहण समारोह जैन विधि विधान के अनुरूप संपन्न कराया। अध्यक्ष दीपिका छल्लानी ने कनक चौपड़ा को शपथ ग्रहण करवाई। नव मनोनीत अध्यक्ष कनक चौपड़ा ने मध्य दिल्ली मंडल के संरक्षक, परामर्शक सदस्यों सहित नवगठित टीम के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के नामों की घोषणा की और सभी को शपथ दिलवाई। मंत्री पद का दायित्व मुकेश बोथरा को सौंपा गया। इस अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष संजय खटेड़, जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुखराज सेठिया, प्रवास समिति के उपाध्यक्ष शुभकरण बोथरा, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल Delhi-UP प्रभारी मंजू भूतौड़िया आदि विशिष्ट व्यक्तित्वों ने नव मनोनीत अध्यक्ष कनक चौपड़ा एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। मंच संचालन निवर्तमान मंत्री सुमन बरड़िया ने किया। आभार ज्ञापन वर्तमान मंत्री मुकेश बोथरा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रायोजक पवन चौपड़ा रहे।