
संस्थाएं
गुणवत्तापूर्ण नींद से करें शरीर और मन को रिचार्ज
तेरापंथ महिला मंडल, बोरावड़ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम 'आओ नींद को अपनी ताकत बनाएं' का शुभारंभ 'शासनश्री' साध्वी मधुरेखा जी के मंगलाचरण से हुआ। बहनों ने सामूहिक स्वर में प्रेरणा गीत का संगान किया। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल बोरावड़ की अध्यक्षा ने अपने वक्तव्य में नींद की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अक्सर हम नींद को समय की बर्बादी मानते हैं, जबकि यह हमारे शरीर और मन को रिचार्ज करने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। साध्वी मधुरेखा जी ने बताया कि नींद सिर्फ शारीरिक आराम नहीं है, बल्कि यह हमारे अवचेतन मन को शांत करने और उसे नई दिशा देने का एक अवसर भी है। उन्होंने ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से गहरी और गुणवत्तापूर्ण नींद पाने के तरीके सिखाए।