32वें विकास महोत्सव का सफल आयोजन

संस्थाएं

राउरकेला।

32वें विकास महोत्सव का सफल आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल राउरकेला द्वारा तेरापंथ भवन में विकास महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला मंडल की बहनों के द्वारा मंगलाचरण संगान हुआ। अध्यक्ष संगीता दूगड़ ने आचार्य श्री तुलसी के जीवन पर आधारित गीतिका के साथ उनका जीवन परिचय दिया। कनक बोथरा ने भावपूर्ण गीतिका प्रस्तुत की। सभी बहनों ने मिलकर तुलसी अष्टकम का संगान किया। उपाध्यक्ष विनीता जैन ने आचार्य श्री तुलसी द्वारा दिए गए अवदानों के बारे में बताया। मंत्री नीतू कोठारी ने उपस्थित महिला मंडल को आभार ज्ञापित किया। मंच का कुशल संचालन विनीता जैन द्वारा किया गया।