
संस्थाएं
शपथ ग्रहण समारोह
पीतमपुरा। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, उत्तर दिल्ली का शपथ ग्रहण समारोह (सत्र 2025-27) खिलौनी देवी धर्मशाला पीतमपुरा में 'शासनश्री' साध्वी सुव्रताजी के सान्निध्य में सफलता के साथ संपन्न हुआ। साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र के मंगल मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। निवर्तमान अध्यक्ष मधु सेठिया ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया व नव नियुक्त अध्यक्ष इंदिरा सुराणा को शपथ दिलाई। इंदिरा सुराणा ने अपनी नवगठित टीम की घोषणा की और उन्हें शपथ दिलाई। 'शासनश्री' साध्वी सुमनप्रभाजी ने मंडल को उत्तरोत्तर आगे बढ़ते हुए अच्छा कार्य करने की प्रेरणा दी। साध्वी कार्तिकप्रभा जी व साध्वी चिंतनप्रभा जी ने सुमधुर गीतिका का संगान किया। अभातेममं की प्रधान न्यासी पुष्पा बैंगानी, महासभा उपाध्यक्ष संजय खटेड़, दिल्ली सभाध्यक्ष सुखराज सेठिया, दिल्ली पूर्वाध्यक्ष मनफूल बोथरा, सरोज जैन, पश्चिम दिल्ली की अध्यक्ष चंदा डूंगरवाल आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। तत्वज्ञान, तेरापंथ-दर्शन की राष्ट्रीय संयोजिका कुसुम बैंगानी ने शुभकामनाएं देते हुए ने सभी को तत्त्व ज्ञान और तेरापंथ दर्शन पाठ्यक्रम से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहमंत्री विनीता डागा ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री प्रवीणा सिंघी ने किया।