शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

राजसमंद।

शपथ ग्रहण समारोह

राजसमंद। तेरापंथ युवक परिषद राजसमंद द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष पंकज मादरेचा एवं नई कार्य समिति टीम का शपथ ग्रहण समारोह संस्कारक भूपेश धोका द्वारा जैन संस्कार विधि से आयोजित किया गया। अध्यक्ष पंकज मादरेचा ने सभी का स्वागत करते हुऐ जैन संस्कार विधि की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभातेयुप के राष्ट्रीय सह मंत्री लक्की कोठारी ने राजसमंद तेयुप के गौरवशाली इतिहास को याद किया व यहाँ के कार्यकर्त्ताओं के समर्पण भाव की प्रशंसा की। तेरापंथ सभा अध्यक्ष हर्षलाल नवलखा, निवर्तमान अध्यक्ष विकास मादरेचा, महिला मण्डल अध्यक्ष रितु धोका आदि ने भी अपने विचार रखे। आभार तेयुप मंत्री प्रमोद कावड़िया ने ज्ञापित किया।