
विश्व पर्यावरण दिवस
गुवाहाटी
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर अणुव्रत समिति द्वारा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, गोपीनाथ नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष व अणुविभा कार्यकारिणी सदस्य छतर सिंह चोरड़िया द्वारा अणुव्रत गीत के संगान से हुई। स्वागत वक्तव्य अध्यक्ष बजरंगलाल डोसी ने दिया।
इंस्टीट्यूट के. डी. बर्मन का फुलाम गमछा द्वारा सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष नवरतन गधैया एवं मनोज सेठिया थे। कार्यक्रम के अतर्गत करीब 20 पेड़ लगाएगए। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंग बैद, मंत्री पवन जम्मड़, सहमंत्री अशोक बोरड़ व जयकुमार भंसाली, कोषाध्यक्ष संजय चोरड़िया, कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद ठोलिया, प्रकाश गोलछा व सदस्य संदीप बैद उपस्थित थे।