मासखमण तप अनुमोदना समारोह

संस्थाएं

मालवीय नगर, जयपुर।

मासखमण तप अनुमोदना समारोह

मालवीय नगर, जयपुर। अणुविभा केन्द्र में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ‘शासन गौरव’ बहुश्रुत साध्वी कनकश्री जी के सान्निध्य में मासखमण तप अनुमोदना समारोह का आयोजन हुआ। साध्वी वृन्द द्वारा सुमधुर गीतिका संगान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात 31 बहनों ने सामूहिक रूप से गीतिका का संगान कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। साध्वी कनकश्री जी ने अपने उपदेश में धर्म और तपस्या का महत्व बताया। महिला मंडल द्वारा सुरभि कोठारी के मासखमण तप की अनुमोदना व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर 250 प्रत्याखान हुए।