संस्थाएं
‘आओ नींद को अपनी ताकत बनाएं’ कार्यशाला का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार स्थानीय महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी सम्यकप्रभा जी के सान्निध्य में 'आओ नींद को अपनी ताकत बनाएं' कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ तथा महिला मंडल की बहनों मंजू हिरण, संगीता पामेचा, संगीता चंडालिया, रेणु छाजेड़, मीना पामेचा ने प्रेरणा गीत का संगान किया। साध्वी दीक्षितप्रभा जी ने ध्यान का विशेष प्रयोग करवाते हुए कहा कि किसी भी ध्यान मुद्रा को एकाग्रता और तन्मयता से किया जाए तो ध्यान सर्व सिद्ध होता है। साध्वी मलयप्रभा जी ने कहा कि नींद को इतना प्रश्रय न दें, जो जागता है वही जानता है। हर व्यक्ति के अंदर बहुत शक्ति छिपी होती है, जिसे ध्यान से उजागर किया जा सकता है।
साध्वी सम्यकप्रभा जी ने अपने प्रवचन में कहा कि यदि नींद पर विजय प्राप्त करना चाहते हैं तो ध्यान एक सशक्त माध्यम है। प्रेक्षाध्यान के द्वारा हम अपनी चिंताओं से दूर होकर आत्मशक्ति को जागृत कर सकते हैं। आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की देन प्रेक्षाध्यान हमें मिला है। नियमित ध्यानाभ्यास से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर सभी संस्थाओं के पदाधिकारीगण व श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही।