संस्थाएं
32वें विकास महोत्सव पर सजीव हुयी आचार्य श्री तुलसी की स्मृतियां
विकास महोत्सव का आयोजन जवाहर नगर स्थित महावीर साधना केंद्र में साध्वी मधुस्मिता जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर की बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया। साध्वी मधुस्मिता जी ने सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी तथा बीकानेर में घटित एक घटना के वर्णन के द्वारा आचार्य तुलसी की सूझबूझ व दूरदर्शिता को उजागर किया। कार्यक्रम का सुंदर संयोजन साध्वी अक्षयप्रभा जी द्वारा किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या जैन ने भी गुरुदेव तुलसी के प्रति अपने भाव अभिव्यक्त किए। श्रावक राजकुमार बरडिया एवं राजेंद्र बांठिया ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।