शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

हुबली।

शपथ ग्रहण समारोह

हुबली। तेरापंथ भवन हुबली में मुनि विनीत कुमारजी के सान्निध्य में एवं TPF दक्षिण अंचल अध्यक्ष विक्रम कोठारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सबसे पहले मुनि पुनीत कुमारजी ने सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात मंगलाचरण के बाद विक्रम कोठरी ने अंकित खीवेसरा को उत्तर कर्नाटक के अध्यक्ष के रूप में और उनकी पूरी टीम को शपथ ग्रहण कराया। TPF उत्तर कर्नाटक के पूर्व अध्यक्ष विनोद वेदमुथा ने सभी का स्वागत किया। विक्रम कोठारी ने सभा को TPF के आयामों और कार्यों की जानकारी दी। दक्षिण अंचल मंत्री भरत भंसाली, अंकित खीवेसरा, UKTAS के अध्यक्ष राजेंद्र जीरावाला, हुबली सभा अध्यक्ष पारसमल भंसाली और विशाल बोहरा ने अपने विचार व्यक्त किए। मुनि विनीत कुमारजी ने सभी छात्रों और प्रोफेशनल्स को प्रेरणा दी और सभा को संबोधित करते हुए कहा - विद्या और आचरण से ही मोक्ष बताया गया है। जिस प्रकार चलने के लिए चक्षु और चरण आवश्यक हैं, उसी प्रकार मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी ज्ञान और क्रिया दोनों आवश्यक हैं। क्रिया के बिना ज्ञान पंगु है और ज्ञान के बिना क्रिया अंधी है। अतः ज्ञानी को आचरण की उतनी ही आवश्यकता है, जितनी सदाचारी को ज्ञान की। कार्यक्रम में 35 छात्रों का सम्मान किया गया, जिनमें 9 प्रोफेशनल और 26 दसवीं एवं बारहवीं के छात्र उपस्थित थे। कोप्पल, बल्लारी, गुलबर्गा, रायचूर, सिंधनूर, हावेरी, गदग, हिरियूर, हुबली आदि स्थानों से श्रावक समाज उपस्थित था। सभी का आभार TPF के मंत्री विशाल कटारिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक विशाल बोहरा, सह-संयोजक अनिल वेदमुथा और कोषाध्यक्ष चिराग कटारिया का कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग रहा। खुशी जैन ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।