त्रिदिवसीय तेरापंथ साहित्य एवं  हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन

संस्थाएं

त्रिदिवसीय तेरापंथ साहित्य एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन

कालबादेवी, मुंबई
शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के सान्‍निध्य में त्रिदिवसीय तेरापंथ साहित्य एवं हस्तकला प्रदर्शनी आयोजित हुई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार भाजपा उपाध्यक्ष राज के पुरोहित ने किया। नगर सेवक आकाश राज पुरोहित, राहुल नार्वेकर (एमएलए), मंजु लोढ़ा एवं महानगर के कई वरिष्ठ महानुभावों ने प्रदर्शनी देखी एवं तेरापंथ समाज के प्रति आभार प्रकट किया। मुंबई तेरापंथ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, विमल सोनी, महिला मंडल की अध्यक्ष रचना हिरण, मुंबई अणुव्रत समिति की अध्यक्ष कंचनदेवी सोनी, मंत्री वनिता बाफना, आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष गणपत डागलिया, अर्हम टॉवर से मंदिर मार्गी पाठशाला के विद्यार्थीगण, ठाकुरद्वार स्थानकवासी पाठशाला के विद्यार्थी, महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एवं दक्षिण मुंबई ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने हस्तकला देखी और दंग रह गए। प्रदर्शनी में नेरूल, नालासोपारा, वाशी, थाना, कुर्ला, घाटकोपर, मलाड, गोरेगाँव आदि के कई उपनगरों से भाई-बहन पधारे। इस प्रदर्शनी को आयोजित करने में साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’, साध्वी प्रियंवदा जी, साध्वी प्रेरणाश्री जी, साध्वी मृदुयशा जी एवं साध्वी ॠद्धियशा जी का अथक श्रम रहा। इस प्रदर्शनी में तेरापंथ कन्या मंडल, ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने पूरा समय दिया। इस प्रदर्शनी को सफल और व्यवस्थित बनाने में किशनलाल डागलिया, गणपतलाल डागलिया, नितेश धाकड़, दिनेश धाकड़ सहित अनेक सदस्यों एवं कार्यकर्तागणों का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन तेयुप के उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने किया। संचालन तेयुप के मंत्री रोनक धाकड़ ने किया।