संस्थाएं
ओम भिक्षु जप अनुष्ठान का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के आह्वान पर भिक्षु चेतना वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में विश्व शांति एवं आत्मशक्ति के लिए 'ओम भिक्षु जप अनुष्ठान' का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जयपुर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा जयाचार्य की छतरी, रामनिवास बाग में भव्य जप अनुष्ठान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केसरिया बाने में सुसज्जित महिला मंडल सदस्याएँ समय से पूर्व ही अपने आराध्य के जप अनुष्ठान में सहभागी बनने पहुंच गईं। छतरी का दृश्य अत्यंत मनोहर था। जो सदस्याएँ प्रत्यक्ष रूप से नहीं पहुँच सकीं, उन्होंने Zoom के माध्यम से भक्ति में जुड़कर वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम स्थल पर शहर महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या जैन, मंत्री पायल जैन, सी स्कीम अध्यक्ष एवं मंत्री अपनी टीम सहित उपस्थित थीं। सभी ने सामूहिक सामायिक साधना की और 'ओम भिक्षु जप' के नाद से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।