आचार्य भिक्षु त्रिशताब्दी पर महाजप अनुष्ठान

संस्थाएं

आमेट।

आचार्य भिक्षु त्रिशताब्दी पर महाजप अनुष्ठान

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल आमेट द्वारा 'ॐ भिक्षु महाजप अनुष्ठान' का आयोजन साध्वी सम्यकप्रभाजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में किया गया।
आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देशभर में महिला मंडल द्वारा सुख, शांति, अमन एवं चैन के लिए यह विश्वस्तरीय जप अनुष्ठान किया गया। श्रावक समाज ने एकाग्रता एवं लयबद्धता से जप कर इस साधना में भाग लिया। साध्वी सम्यकप्रभाजी ने महिला मंडल के इस अनुकरणीय कार्य की सराहना की। महिला मंडल मंत्री संगीता चंडालिया ने साध्वीश्री के प्रति कृतज्ञता एवं श्रावक समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं ज्ञानशाला के नन्हे बच्चे भी उपस्थित रहे। लगभग 150 श्रावक-श्राविकाओं की सहभागिता से अनुष्ठान अत्यंत सफल रहा।