समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला जैन समाज रत्न पुरस्कार

संस्थाएं

मुंबई।

समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला जैन समाज रत्न पुरस्कार

भारत जैन महामंडल द्वारा आयोजित समारोह में तेरापंथ समाज के सुरेन्द्र पटावरी, जो मोमासर (राजस्थान) से हैं और बेल्जियम के प्रख्यात उ‌द्योगपति व समाजसेवी हैं, को ‘जैन समाज रत्न अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है जो अहिंसा, नीतिपूर्ण जीवन, पर्यावरण संरक्षण, परोपकार और सामाजिक उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देते हैं। श्री पटावरी को यह सम्मान वैश्विक स्तर पर सतत विकास, सर्कुलर इकोनॉमी और पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जिम्मेदार औ‌द्योगिक प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर महामहिम गुलाबचंद कटारिया, राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने संयुक्त रूप से सुरेन्द्र पटावरी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। समारोह का सफल आयोजन भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. सी. डांगी के नेतृत्व में किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए पटावरी जी ने यह अलंकरण आचार्य श्री महाश्रमण जी को समर्पित किया।