कन्‍नड़ राज्योत्सव समारोह

संस्थाएं

कन्‍नड़ राज्योत्सव समारोह

विजयनगर
कन्या मंडल ने कन्‍नड़ राज्योत्सव मनाया। 30 कन्याओं की उपस्थिति रही। कन्याओं द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कन्या मंडल के सदस्य रक्षिता ने कहा कि हम जिस राज्य में रहते हैं वहाँ की भाषा को महत्त्व देना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश बी0वी0 विजयनगर मंडल बीजेपी जनरल सेक्रेटरी, मुख्य अतिथि ने झंडा फहराने के पश्‍चात कार्यक्रम की शुरुआत की। कर्नाटक राज्य और कन्‍नड़ भाषा के प्रति हमारा स्नेह जताने के लिए कन्या मंडल द्वारा एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महिला मंडल मंत्री सुमित्रा बरड़िया ने अपने विचार व्यक्‍त किए एवं कन्या मंडल प्रभारी मेघना हिरण व सपना मांडोत इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम को संपादित करने में खुशी लोढ़ा ने पूर्ण श्रम किया। पूजा दक और चेतन दक ने खुशी लोढ़ा को सहयोग दिया। कन्या मंडल सह-संयोजिका ने आभार ज्ञापन किया।