गुरु दर्शन यात्रा सानंद सम्पन्न

संस्थाएं

विक्रॉली, मुंबई।

गुरु दर्शन यात्रा सानंद सम्पन्न

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा विक्रोली के तत्वावधान में गुरु दर्शन यात्रा का आयोजन श्रद्धापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। लगभग 75 साधार्मिक बंधुओं ने इस यात्रा में सहभागिता की और परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के चरणों में वंदन कर आत्मिक आनन्द का अनुभव किया। यात्रा का प्रायोजन रवि भंडारी ने किया। यात्रा के अंतर्गत अनुशासन रैली का भी आयोजन हुआ। पंडाल में प्रवेश पर आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा मंगल उद्बोधन व मंगलपाठ हुआ। मुख्य मुनि महावीर कुमार जी, साध्वीप्रमुखाश्री जी, साध्वी वर्याश्री जी सहित साधु-साध्वियों के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया। यात्रा की संपूर्ण सफलता के पीछे श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा विक्रोली के अध्यक्ष जयंतीलाल बोरडिया और मंत्री भरत एस. कोठारी का समर्पण रहा।
तेरापंथ युवक परिषद् विक्रोली के अध्यक्ष मनीष बोहरा और मंत्री विपिन पोखरना सहित उनकी पूरी टीम ने सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया। तेरापंथ महिला मंडल विक्रोली की अध्यक्ष पिंकी बाफना और मंत्री कविता राठौड़, जैन विद्या केन्द्र व्यवस्थापक स्नेहलता पोखरना, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षक मंजू ओस्तवाल ने भी इस यात्रा में सहयोग और समर्थन प्रदान किया।