आध्यात्मिक मिलन समारोह

संस्थाएं

आमेट।

आध्यात्मिक मिलन समारोह

यूगप्रधान आचार्य महाश्रमण की सूशिष्या साध्वी प्रज्ञाश्री ठाणा-4 बोरज चातुर्मास संपन्नता कर मंगल विहार करते हुए। मार्बल एसोसिएशन आईडाणा से आमेट 10 किलोमीटर का विहार कर आमेट पधारे। श्रावक समाज ने रास्ते की सेवा उपासना का लाभ लिया। साध्वी सम्यकप्रभा, साध्वी सौम्याप्रभा साध्वी मलयप्रभा साध्वी दीक्षितप्रभा ठाणा-4 एवं साध्वी प्रज्ञाश्री, साध्वी सरलप्रभा, साध्वी विनयप्रभा, साध्वी प्रतीकप्रभा ठाणा-4 का आध्यात्मिक मिलन हुआ। विवेकानंद कॉलोनी पूनम चंद हिरण के निवास स्थान पर साध्वीश्री का मंगल भावना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा द्वारा अंबापुर नगरी के भाग आज खुल गये है सतीवर आये हैं। साध्वी सम्यकप्रभा एवं साध्वी प्रज्ञाश्री ने प्रेरणा प्रदान करते फरमाया कि आध्यात्मिकता का अर्थ है स्वयं को जानना और दूसरों में शुभ भाव देखना उन्होने जीवन में संयम सादगी और आत्मानुशासन अपनाने का संदेश दिया। साध्वियों ने सामूहिक गीतिका से स्वागत अभिनंदन किया। मंगल भावना कार्यक्रम में तेरापंथ सभा निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र मेहता, संरक्षक महेंद्र बोहरा, उपाध्यक्ष हस्ती मल पामेचा, उपासक शांतिलाल छाजेड़,धर्मचंद खाब्या एवं प्राची कोठारी, महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्षा संगीता पामेचा व महिला मंडल सामूहिक गीतिका व संभाषण द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन व स्वागत अभिनंदन सभा उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मेहता ने किया। कार्यक्रम में श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही।