प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

संस्थाएं

सुजानगढ़।

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

तेरापंथ सभा भवन में 'शासनश्री' साध्वी श्री सुप्रभाजी ठाणा-5 के सान्निध्य में महिला मंडल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती राजकुमारी भुतोड़िया ने अपने वक्तव्य द्वारा सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया। साध्वी श्री मनीषाश्री जी ने फरमाया की बच्चे आने वाले भविष्य का निर्माण करने वाले है। बच्चों को मोबाइल से मुक्त रखा जाए और उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ प्रेरित करें ताकि बच्चों के भविष्य का निर्माण हो सके। श्रीमती गरिमा पींचा एवं मोनिका पींचा ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात महिला मंडल की मंत्री डॉ पूजा फुलफगर ने आए हुए सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया।
महिला मंडल की बहन गरिमा पींचा और मोनिका पींचा ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। पर्युषण काल में हुई प्रतियोगिताओं के प्रतियोगियों को भी पुरस्कृत किया गया एवं ज्ञानशाला के बच्चे जिन्होंने संवत्सरी के उपवास एवं पौषध किए थे उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ से हुआ। संचालन कन्या मंडल की उपसंयोजिका वैशाली फुलफगर ने किया।