संस्थाएं
कन्या मंडल द्वारा कौन बनेगा भिक्षु भक्त का आयोजन
साध्वी सिद्ध प्रभाजी आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे कन्या मंडल मैसूर द्वारा एक रोचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साकालीन अर्हत वंदना के पश्चात बुरड भवन के हाल में कौन बनेगा भिक्षु भक्त प्रतियोगिता का रोचक आयोजन कन्यामंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दो-दो के जोड़े पिता पुत्री, पति पत्नी, सहेलियों का अध्यक्ष मंत्री, देवर भाभी, मित्रों का ग्रुप बनाकर यह प्रतियोगिता करवाई गई। सभी प्रतियोगियों को साथ-साथ प्रश्न पूछे गए जिसमें तीन लाइफ लाइन दी गई सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में सहेलियों का जोड़ा और देवर भाभी का जोड़ा फाइनल में टाई हुआ उन दोनों जोड़े के साथ रेपीट एक्शन राउंड करवाया गया जिसमें सहेलियों का जोड़ा विजेता घोषित किए गए। यह पूरी प्रतियोगिता कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर की गई। कन्या मंडल संयोजीका दीसा कटारिया सह संयोजिका सेजल बुरड़ मानसी दक मुस्कान नौलखा मोना भटेवरा की अहम भूमिका रही। भीम (राज) के सभा अध्यक्ष गोकुल मुनोत की उपस्थिति रही। यह पूरा कार्यक्रम आचार्य भिक्षु जीवन के प्रश्ननो पर था प्रोजेक्टर पर यह रोचक कार्यक्रम किया गया।