संस्थाएं
जप सामूहिक रूप से आयोजित
मदुरै। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशानुसार पूरे भारत वर्ष में भिक्षु स्वामी का जप हो रहा है। तमिलनाडु के क्षेत्र के मदुरई में भी मुनि हिमांशु कुमार जी ठाणा 2 के सानिध्य में दोपहर तीन से चार बजे जप रखा गया था, जिसमें एरिया वाइज सभी जगह जप हुआ जप न केवल सामूहिक रूप से आयोजित स्थानों पर हुआ, बल्कि हर एरिया में अपने-अपने घरों में भी हुआ। इसमें ज्ञानशाला के बच्चे, युवक परिषद, कन्या मंडल और सभा के सदस्य भी जुड़े। सभी ने उत्साहपूर्वक ओम भिक्षु की ध्वनि में जप किया। कुल-98 सदस्यों ने इसमें भाग लिया। अंत में, मुनि श्री जी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल इसी तरह नए-नए आयामों को छुए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाए। उक्त जानकारी तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा दीपिका फुलफगर एवं सभा निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार जीरावला ने दी।