आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न

संस्थाएं

आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न

गुड़ियात्तम (तमिलनाडु)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में गुड़ियात्तम सभा भवन में एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। विश्व स्तरीय विश्व शांति हेतु अद्वितीय 'ॐ भिक्षु' जप अनुष्ठान। इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में शांति, सद्भावना और अहिंसा का संदेश प्रसारित करना था। यह दिव्य अनुष्ठान मुनि रश्मिकुमार जी एवं मुनि प्रियांशु कुमार जी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। साधु-साध्वियों की प्रेरणादायी वाणी और आशीर्वचन से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम में गुड़ियात्तम तेरापंथ महिला मंडल की लगभग 50 सदस्याओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। साथ ही कन्या मंडल की बालिकाओं ने भी श्रद्धा और अनुशासन के साथ सहभागिता की, जिससे नई पीढ़ी में आध्यात्मिक संस्कारों का संचार हुआ। जप के दौरान सभी ने मिलकर हजारों बार 'ॐ भिक्षु' का उच्चारण किया, जिससे सभा भवन में एक अद्भुत प्रकंपन और शांति का वातावरण निर्मित हुआ। यह जप न केवल सामूहिक साधना का प्रतीक था, बल्कि विश्व कल्याण, मानवता और आत्मशुद्धि की दिशा में एक प्रेरक कदम भी रहा।