कन्या मंडल को किया गया सम्मानित

संस्थाएं

मदुरै।

कन्या मंडल को किया गया सम्मानित

मदुरै। कोबा में आचार्यश्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में आयोजित अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 21वें राष्ट्रीय कन्या अधिवेशन में, तेरापंथ कन्या मंडल मदुरै को सत्र 2023–2025 में 'शक्ति उपक्रम' के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में मदुरै तेरापंथ भवन में मुनिश्री हिमांशु कुमारजी के पावन सान्निध्य में एक विशेष आयोजन रखा गया, जहाँ कन्या मंडल को प्राप्त इस सम्मान को स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा सौंपकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ने 'ॐ अर्हम' के उद्घोष के साथ कन्याओं का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। उक्त जानकारी कन्या मंडल संयोजिका श्रीमती लता कोठारी एवं सभा निवृतमान अध्यक्ष अशोक जीरावला ने दी।