संस्थाएं
श्री पैंसठिया छंद अनुष्ठान
घाटकोपर। 'शासनश्री' साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्निध्य में पैंसठिया छंद का विशेष अनुष्ठान हुआ। महिला मंडल की उपस्थिति अनुकरणीय रही। सभी के चेहरे आभामंडल की एकाग्रता में अवस्थित थे। इस पैंसठिया छंद से अभिनव शक्ति का सृजन हुआ। साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि इस अनुष्ठान से तन-मन की शक्ति बढ़ती है। साध्वी मंजूरेखा जी ने कहा कि अनुष्ठान सिखाता है कैसे जीना और कैसे रहना है। लयबद्ध तरीके से अनुष्ठान को किया गया। अनुष्ठान में तेरापंथी सभा, महिला मंडल, तेयुप, अणुव्रत समिति, ज्ञानशाला सभी की उपस्थिति रही।