संस्थाएं
ONE DAY MONK कार्यक्रम का आयोजन
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री डॉ.गवेषणा श्री (ठाणा 4) के पावन सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा ONE DAY MONK का कार्यक्रम तेरापंथ भवन डी वी कॉलोनी में आयोजित किया गया। प्रभारी रूबी दुगड़ एवं सह प्रभारी शिल्पा सुराणा के द्वारा प्रतिक्रमण करवाया गया। प्रतिक्रमण के पश्चात साध्वी श्री दक्षप्रभा द्वारा पच्चीस बोल एवं साधारण ज्ञान की कक्षा ली गई।
साध्वी डॉ. गवेषणा श्री ने सभी को यह बताया की किस तरह उनके मन में दीक्षा के भाव उत्पन्न हुए। अगले दिन सभी कन्याओं ने अपने दिन की शुरूआत नमस्कार महामंत्र से किया उसके बाद प्रेम संचेती एवं डिंपल बैद द्वारा प्रेक्षा ध्यान का योग करवाया गया। डॉ. मेहता द्वारा सभी के लिए एक सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने सभी को हमारे शरीर के सात चक्रों के बारे में बताया। हर चक्र का रंग,स्थान,महत्वपूर्णता एवं उसे नमस्कार महामंत्र से कैसे ठीक किया जा सकता है उसके बारे में संक्षिप्त में बताया।
डॉ. श्वेता मेहता का सत्र आयोजित किया गया जिसमें फूड, हैल्थ एंड न्यूट्रीशन की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी से अपना 10 साल का अनुभव एवं कई महिलाओं की बीमारियों के बारे में बताया और सभी कन्याओं को जागरूक किया। सभी कन्याओं ने अपने शरीर एवं स्वास्थ्य के अनुसार उनसे प्रश्न पूछकर उसका समाधान कैसे किया जा सकता है समझा, साथ ही उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की राय दी। इस प्रकार सभी कन्याओं ने एक दिन महाराज बनकर आध्यात्मिक शांतिपूर्ण जीवन जीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दीक्षा के बाद जीवन कैसा होता है उसका अनुभव भी किया ।
सभी कन्याओं को बहुत आनंद आया और कम से कम चीज़ों में कैसे जीवन गुजारा जा सकता है इसका भी अनुभव करवाया गया। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ एवं नमस्कार महामंत्र से किया गया। इस कार्यक्रम में वेदिका भंसाली ,गुनिका भंसाली ,श्रेया बैद,यशा बुच्चा,पूजा गोलछा,पूर्वी सेठिया,ख़ुशी आंचलिया ने भाग लिया जो वन डे मोंक बनी। इस कार्यक्रम महिला मंडल मंत्री निशा सेठिया,संतोष गुज़रानी,ज्योति भूतोडिया, निशा दुगड़, सपना हिरावत, पायल पारख,मीनाक्षी आंचलिया का विशेष सहयोग रहा एवं सभी सभा संस्था का विशेष सहयोग रहा|