भक्तामर महा अनुष्ठान का सफल आयोजन

संस्थाएं

रेलमगरा।

भक्तामर महा अनुष्ठान का सफल आयोजन

रेलमगरा। तेरापंथ भवन में महा तपस्वी आचार्य महाश्रमण जी के आज्ञानुवती मुनि श्री संजय कुमार के सानिध्य एवं मुनि श्री प्रकाश कुमार एवं मुनि श्री सिद्ध प्रज्ञ के कुशल निर्देशन में पहलीबार भक्तामर महा अनुष्ठान का सफल आयोजन तेरापंथ सभा रेलमगरा द्वारा किया गया। मुनि संजय कुमार ने कहा भक्तामर आचार्य मान तुंग द्वारा संस्कृत भाषा का अद्‌भूत चमत्कारी स्रोत है इसमें कुल 48 श्लोक, 2688 अक्षर है। इसके विधिवत अनुष्ठान से मनइच्छित कार्य होते है। मुनि प्रकाश कुमार जी ने शुद्ध उच्चारण करते हुए सामुहिक संधान कराया। 60 लोगों ने भाग लिया। मुनि सिद्ध प्रज्ञा ने ऋद्धि मंत्रो का प्रभावी ढंग से प्रयोग कराते हुए भक्तामर से होने वाले शारीरिक, मान सिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक लाभ की जानकारी दी। तेरापंथ सभाध्यक्ष मुकेश मेहता ने आभार व्यक्त किया' अशोक मेहता की ओर से अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था की गई. कशोर मंडल के संयोजक मोक्ष सोनी, प्रतीक लोढ़ा आदि का सहयोग रहा। अनुष्ठान को श्रद्धालु जनों ने बहुत सराहना करते हुवे नियमित पाठ करने का संकल्प किया।