नव वर्ष महामंगल पाठ का कार्यक्रम

संस्थाएं

गुवाहाटी।

नव वर्ष महामंगल पाठ का कार्यक्रम

गुवाहाटी। आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रबुद्ध सुशिष्य मुनि डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी, मुनि रमेश कुमार जी, मुनि पद्म कुमार जी, मुनि रत्न कुमार जी के पावन सान्निध्य में दीपावली एवं नव वर्ष महामंगल पाठ का विशेष कार्यक्रम तेरापंथ धर्मस्थल में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भक्तामर स्तोत्र एवं महावीर अष्टकम् का पाठ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सभी ने एक स्वर से किया। विविध मंत्रों के पाठ से उपासना कक्ष गुंजायमान हो उठा। उपस्थित संपूर्ण श्रावक समाज तन्मय होकर मंगल पाठ श्रवण कर रहा था। मुनि डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, मुनि रमेश कुमार का मंगल उद्बोधन हुआ।