सेवा, संस्कार पुरस्कार 2025

संस्थाएं

साहुकारपेट, चेन्नई।

सेवा, संस्कार पुरस्कार 2025

साहुकारपेट, चेन्नई। तेरापंथ सभा, चेन्नई द्वारा प्रतिवर्ष दिये जाने वाले 'चन्दादेवी डागा प्रेक्षा, सेवा, संस्कार पुरस्कार 2025 इस वर्ष सभा पुर्वाध्यक्ष श्री विमल चिप्पड़ को प्रदत्त किया जायेगा। चिप्पड़ की संघ, समाज, संगठन को दी गई सेवाओं का मूल्यांकन करते हुए पुरस्कार समिति संयोजक श्री उगमराज सांड ने साध्वी श्री उदितयशाजी के सान्निध्य में घोषणा की। चिप्पड़ तेरापंथ सभा के अध्यक्ष, साहुकारपेट ट्रस्ट के निवर्तमान प्रबन्धन्यासी, तेरापंथ महासभा आंचलिक प्रभारी, अमृतवाणी उपाध्यक्ष, जैन विश्व भारती परामर्शक, जैन महासंघ उपाध्यक्ष के साथ अनेकों जगह अपनी सेवाएँ प्रदान की, कर रहे है। आपको आगामी चार जनवरी को तेरापंथ सभा द्वारा समायोजित वृहद अमृत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।