कंबल एवं भोजन वितरण

संस्थाएं

कंबल एवं भोजन वितरण

राउरकेला
राउरकेला में बसंती कॉलोनी स्थित सार्वभौतिक आश्रम में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा वहाँ बच्चों को खाना खिलाया गया और साथ ही कंबल भी वितरण किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलपाठ से और जयकार लगाकर की गई। महेंद्र कोठारी और उनकी पौत्री मान्या कोठारी के जन्मदिवस के अवसर पर मंडल की बहन संतोष कोठारी ने इस कार्यक्रम को स्पॉन्सर किया। दोनों का जन्मदिन बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ मनाया। अध्यक्ष सरोज गोलछा, उपाध्यक्ष सरिता कोचर, मंत्री बिनीता जैन, सहमंत्री कविता डागा, स्नेहलता चोरड़िया, कनक दुगड़ उपस्थित थे। अध्यक्ष सरोज गोलछा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भोजन झूठा न छोड़ने की प्रेरणा दी।