आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गुडियात्तम

आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

साध्वी सोमयशाजी ठाना-3 के सान्निध्य में मुख्य रूप से आचार्य तुलसी के 100 वा दीक्षा दिवस मनाया गया। साध्वी श्री सोमयशाजी ने फरमाया... आज हम परम वंदनीय परम पूज्य गणाधिपति गुरु श्री तुलसी का 100 वा दीक्षा दिवस गुडियात्तम में मना रहे है। राष्ट्र संत तुलसी के ऋषि परम्परा के महान संत थे। उनके जीवन के कण-कण में मधुरता,करुणा, विश्व कल्याण की भावना रमी हुयी है। आपका शासन काल स्वर्णिम युग था। उन्होने अतीत के गौरव उजाला, वर्तमान संवारा, भविष्य की नींव मजबूत की। पूरे कार्यक्रम का संचालन साध्वीश्री ऋषि प्रभाजी ने बड़े ही कुशलता से किया। साध्वी श्री सौम्याशाजी के सान्निध्य में महिला मंडल के 15 सदस्यों द्वारा जाप किया गया।तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भरतजी गिरिया ने आचार्य श्री तुलसी के प्रति अपने विचार को व्यक्त किया।