स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

संस्थाएं

पूर्वी दिल्ली।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करने और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष पर दिल्ली की विभिन्न स्कूलों में यह अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्वी दिल्ली क्षेत्र ने 13 स्कूलों में 7000 डेंटल किटों का वितरण कर इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसमें ज्यादातर सरकारी स्कूल थी। अध्यक्ष मंगला कुण्डलिया और कार्यक्रम संयोजिका अरुणा बोथरा सहित क्षेत्रीय संयोजिकाओं ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने, सभी स्कूलों की स्वीकृति और वितरण का प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अहम योगदान दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा, महामंत्री रचना हिरन और उनकी संपूर्ण टीम की उपस्थिति में पूर्वी दिल्ली की उपाध्यक्ष सरला दुगड़, कार्यक्रम संयोजिका अरुणा बोथरा, मंत्री दीपिका नाहटा, कार्यसमिति सदस्य मधु बोथरा और मंजू जैन ने पश्चिम विहार की दो स्कूलों में जाकर डेंटल किट वितरित की। राष्ट्रीय अध्यक्षा ने वहीं पूर्वी दिल्ली को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।
पूर्वी दिल्ली के पांचों क्षेत्रों में पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों सहित लगभग 60 उत्साही बहनों के सहयोग से विभिन्न स्कूलों में सुबह kits वितरित की गई। जिसमें प्लैटिनम वैली स्कूल सूर्यनगर में abtmm विशेष आमंत्रित सरोज सिपानी की और MCD स्कूल शहादरा में सभा मंत्री सुरेश जी भंसाली की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी स्कूलों में बहनों ने बच्चों को मौखिक स्वच्छता के विषय में जागरूक करते हुए उन्हें उचित जानकारी प्रेषित की। स्कूल के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, कर्मचारी सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी स्कूलों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना की।