क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन

संस्थाएं

राजलदेसर।

क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन

राजलदेसर। तेरापंथ धर्म संघ के आद्य प्रणेता आचार्य भिक्षु के जीवन में विरल विशेषताएं थीं। उसी की बदौलत में जन-जन के आस्था के केंद्र बने हुए हैं। आचार्य भिक्षु ने ऐसे मौलिक सिद्धांत दिए हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपनी आत्मा का कल्याण कर सकता है। धर्म के सही स्वरूप को समझ कर अध्यात्म की ओर गति-प्रगति कर सकता है। आचार्यश्री महाप्रज्ञ द्वारा लिखित भिक्षु विचार दर्शन एक ऐसी पुस्तक है जो आचार्य भिक्षु के विचारों को समग्रतया जानने में अहम भूमिका निभाती है। ये विचार 'शासनश्री' साध्वी मानकुमारी जी ने भिक्षु विचार दर्शन पर आधारित 'क्विज कॉम्पिटिशन' पर व्यक्त किए। तेरापंथ भवन में महिला मंडल के तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता में सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विनीता गिड़िया रही। द्वितीय स्थान पर ममता कुंडलिया व तृतीय स्थान प्राप्त किया रीना बैद ने। सभी प्रतियोगियों को महिला मंडल की अध्यक्षा कुसुम छलानी एवं विमल सिंह छलानी की ओर से पुरस्कृत किया गया।