तुलसी प्रश्नमंच प्रतियोगिता  का सफल आयोजन

संस्थाएं

साउथ कोलकाता।

तुलसी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सानिध्य में आचार्य श्री तुलसी की दीक्षा शताब्दी के अवसर पर तुलसी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल साउथ कोलकाता द्वारा तेरापंथ भवन में किया गया। तुलसी प्रश्नमंच प्रतियोगिता जैन ज्ञान प्रश्नोतरी के आचार्य तुलसी के अध्याय पर आधारित थी। प्रतियोगिता का प्रारंभ तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा तुलसी अष्टकम् के संगान से हुआ। स्वागत भाषण तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष बिंदु डागा ने दिया। इस अवसर पर आशीर्वचन प्रदान करते हुए मुनि जिनेश कुमार जी ने कहा - आचार्य श्री तुलसी जिनशासन के शिखर पुरुष थे। प्रतियोगिता में कुल नौ ग्रुप में 35 बहिनों ने भाग लिया। विजेता ग्रुपों को तेरापंथ महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद ने किया ।