आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गोरेगांव, मुंबई

आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित आचार्य श्री तुलसी के 100वे दीक्षा दिवस पर गोरेगांव श्रेत्र ने भी महिला मंडल अध्यक्ष डिंपल हिरण की अध्यक्षता में मंत्री कल्पना चोरड़िया के कुशल मार्गदर्शन में जाप अनुष्ठान में सहभागिता की, जाप में सहभागी संख्या-59 आयंबिल 1 उपवास 3 एवं 9 घंटा मौन आदि जिसमें गोरेगांव तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मण्डल की अच्छी उपस्थिति रही। सभा अध्यक्ष एवं उपासक अशोक चौधरी ने आचार्य श्री तुलसी के गुणों से अवगत कराया एवं दीक्षा दिवस पर अपनी भावना व्यक्त की। महिला मंडल बहिनों द्वारा नमस्कार महामंत्र से जाप आरंभ किया गया। ॐ भिक्षु जय तुलसी की ध्वनि से 1 घण्टे लगातार जाप किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष डिम्पल हिरण ने पूरे समाज का आभार व्यक्त किया।