आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

हैदराबाद

आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के दिशा निर्देशन व तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद के तत्वावधान में तेरापंथ धर्मसंघ के नवम अधिशास्ता आचार्य श्री तुलसी के 100 वें दीक्षा दिवस पर नौ विधाओं द्वारा श्रद्धासिक्त अभ्यर्थना की गई। आचार्य श्री तुलसी तेरापंथ धर्मसंघ के नवम अधिशास्ता थे। उनके 100 वें दीक्षा दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद ने नौ विधाओं जिनमें स्केच प्रतियोगिता,स्लोगन प्रतियोगिता, आनलाइन क्वीज, जप, उपवास, आयंबिल,मौन, साहित्य भेंट,तुलसी अष्टकम कंठस्थ शामिल हैं, के द्वारा नारी जाति के विकास पुरुष को अभिवंदना अभिव्यक्त की। इन सभी प्रतियोगिताओं में भाई,बहनों व कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 9 दिसम्बर को उनके 100 वें दीक्षा दिवस पर तेरापंथ भवन डी वी कोलोनी सिकंदराबाद व तेरापंथ भवन हिमायत नगर , शिवराम पल्ली, माई होम भुजा आदि अनेकों स्थानों पर 'ॐ भिक्षु जय तुलसी' का सामुहिक जप रखा गया। इन कार्यक्रमों की सफल संयोजना में अध्यक्ष नमिता सिंघी, मंत्री निशा सेठिया आदि का श्रम सराहनीय रहा।