संस्थाएं
आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित तेरापंथ धर्म संघ के नवम् अधिशास्था आचार्य श्री तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस पर संपन्नता के अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर जाप ,उपवास ,आयंम्बिल एवं मौन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विजयनगर के विभिन्न उपनगरों में चार जगह सामूहिक जाप का आयोजन किया गया। जाप में उपाध्यक्ष सुमित्रा का विशेष सहयोग रहा, कन्या मंडल से प्रज्ञा छाजेड, सहमंत्री हंसा दुगड़,मंत्री सरिता छाजेड, प्रचार प्रसार मंत्री बबीता दस्सानी, श्वेता नाहटा और संयोजिका कोषाध्यक्ष मंजू भंसाली का सहयोग रहा।