संस्थाएं
आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार आचार्य श्री तुलसी के 100वें दीक्षा वर्ष पर जाप का आयोजन हुआ। इसी क्रम में चेंबूर तेरापंथ भवन में भी तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, कन्यामंडल ने उत्साह और श्रद्धा के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। ओम भिक्षु ओम जय तुलसी…के जाप के साथ चेंबूर से लगभग 60 बहनों व भाइयों ने गणवेश में उपस्थित होकर, परम श्रद्धेय आचार्य श्री तुलसी के प्रति अपनी गहरी भक्ति और कृतज्ञता व्यक्त की।